Showing posts with label नव्यारम्भ. Show all posts
Showing posts with label नव्यारम्भ. Show all posts

Saturday, March 17, 2012

मुझे टिपण्णी चाहिए ........

मैंने लगभग दो सालो से ब्लॉग पर कुछ नहीं लिखा । कभी समय नही तो कभी लैपटॉप नही । विचार आये तो कभी पन्नो पर उतारा तो कभी यो ही हवा हो गए । इतने दिनों बाद जब अपना ब्लॉग खोल रही थी तो खुल भी
नही रहा था ,मेरे ब्लॉग की जगह web 2 rank खुल रहा था ,ऐसा क्यों हो रहा है ?
खैर ........मैंने एक हाइकू लिखने की कोशिश की है ...सही है या नहीं आप बताये ।

"भावनाओ का ज्वार
शब्दों का उफान
बनी एक कविता "



"मुखरित मौन
सुरभित नयन
नेह की भाषा "